{"_id":"6742bac1ebb3767a1909adce","slug":"roorkee-news-harsh-firing-in-celebration-at-wedding-ceremony-nine-year-old-child-dies-after-being-shot-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम
Sun, 24 Nov 2024 11:09 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:09 AM IST
सार
खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की में शनिवार की रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Dehradun Accident: जोर का झटका लगा...नीचे उतरा तो लाशें बिखरी थी, घबरा गया था साहब...फरार चालक ने बताई कहानी
विज्ञापन
खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथमदृष्टा बच्चे की मौत गोली लगने से हुई लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बच्चे की मौत से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।