फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Difficulties and failures are a part of life.

Dehradun News: जीवन का हिस्सा हैं मुश्किलें और असफलताएं

Thu, 10 Sep 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Difficulties and failures are a part of life.
देहरादून। ग्राफिक एरा हिल विवि में छात्र-छात्राओं को तनाव से बचने के लिए दो दिवसीय अनस्टक आईआरएल: माइंड मैटर्स कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने, तनाव से बचने और समय पर परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन

समारोह की मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि मुश्किलें और असफलताएं जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे उबरने के लिए मानसिक मजबूती जरूरी है। उन्होंने छात्रों से तनाव और परेशानियों पर खुलकर बात करने, जरूरत पड़ने पर मदद लेने और हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंतरमन कंसल्टिंग की प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. सीमा रेखा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सीखने, विकास और बेहतर जीवन की मजबूत नींव है। छात्रों पर पढ़ाई, अपेक्षाओं और भविष्य को लेकर बढ़ते दबाव के बीच उन्हें अपनी परेशानियों पर खुलकर बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसा सुरक्षित माहौल होना चाहिए, जहां छात्र-छात्राएं बिना झिझक अपनी भावनाएं साझा कर सकें, समय पर मदद लें और एक-दूसरे का सहयोग करें। कार्यक्रम में डॉ. अनुभा पुंडीर, मुस्कान जग्गी समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed