फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Accident: जोर का झटका लगा...नीचे उतरा तो लाशें बिखरी थी, घबरा गया था साहब...फरार चालक ने बताई कहानी

Sat, 23 Nov 2024 02:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Nov 2024 02:31 PM IST
सार

देहरादून में बीते दिनों हुए भीषण हादसे में छह दोस्तों की जान चली गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में थी, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को उस रात की कहानी बताई।

विज्ञापन
Dehradun Car Accident driver who fled leaving truck caught Told accident story of the night
देहरादून ओएनजीसी हादसा - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

कौलागढ़ जाते हुए मैं चौराहा लगभग पार कर चुका था...। तभी कंटेनर में जोर का झटका लगा...और मैं गाड़ी स्टार्ट छोड़ नीचे उतर गया। पीछे देखा तो लाशें बिखरी हुई थीं...। इनोवा का एक हिस्सा मेरी गाड़ी से चिपका हुआ था....। दूर पेड़ के पास इन्नोवा बिल्कुल खत्म पड़ी थी।



बड़ी गाड़ी मेरी थी मैं ही फसूंगा यह सोचकर घबरा गया था साहब... और नंबर प्लेट उखाड़कर वहां से भाग गया। हादसे के बाद के इस वाकये को चालक ने पुलिस के सामने बताया। फिलहाल पुलिस उससे और भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, हादसे के बाद से कंटेनर के कुछ रहस्य अनसुलझे थे। कंटेनर का मालिक कौन है यह बात को पुलिस ने अगले ही दिन पता कर ली थी।

आगे किसे बेचा इसकी तस्दीक भी गुरुग्राम जाकर हो गयी। लेकिन, ये वास्तव में कहां से कहां चलता था इसकी जानकारी चालक ने पकड़े जाने के बाद ही दी। उस रात घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक को एफआरआई की ओर भागते हुए भी देखा था। ऐसे में पुलिस उसकी मैन्युअली तलाश कर रही थी। चालक का नाम पता मिलने पर उसके घर दबिश दी गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। नंबर बंद था तो लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा था।

Dehradun Car Accident driver who fled leaving truck caught Told accident story of the night
देहरादून हादसा - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

ऐसे में पुलिस ने आखिरकार चालक रामकुमार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। चालक ने पकड़े जाने के बाद सारी कहानी पुलिस को बताई।

Dehradun Car Accident driver who fled leaving truck caught Told accident story of the night
देहरादून हादसा - फोटो : अमर उजाला

आमतौर पर जिस तरह से हादसों में कार्रवाई होती है उसे सोचकर ही चालक बेहद घबरा गया था। कंटेनर के पीछे का दृश्य हर किसी को विचलित कर देने वाला था। ऐसे में उसकी घबराहट भी लाजिमी है। उसने पुलिस को सूचना नहीं दी और नंबर प्लेट लेकर भागा यानी साक्ष्य छुपाना फिलहाल यही उसकी दो गलतियां नजर आ रही हैं। इन्हीं की पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Car Accident driver who fled leaving truck caught Told accident story of the night
road accident in Dehradun - फोटो : अमर उजाला

इस कंटेनर की हालत बेहद खराब है। आगे के शीशे टूटे हुए हैं। न इंडीगेटर है न रिफ्लेक्टर। इससे साफ है कि यह फिट तो बिल्कुल नहीं है। ऐसी हालत में फिटनेस सर्टिफिकेट बन भी नहीं सकता। ऐसे में सवाल अब भी कायम है कि इस हालत में यह कंटेनर शहर की सड़कों पर कैसे दौड़ रहा था। जबकि, जिम्मेदार परिवहन विभाग भी कई नाकों पर वाणिज्यिक वाहनों की चेकिंग का दावा करता है।

विज्ञापन
Dehradun Car Accident driver who fled leaving truck caught Told accident story of the night
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पता चला है कि यह कंटेनर अक्तूबर माह में ही सहारनपुर से ट्रांसपोर्ट नगर आया था। ऐसे में आरटीओ चेकपोस्ट पर भी इसे बॉर्डर पर नहीं रोका गया। इसके अलावा कभीकभार ही सही मशीन पहुंचाने के लिए यह शहर में भी चक्कर लगाता था। बावजूद इसके इसे कहीं रोककर पूछताछ नहीं की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed