फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Despite Mahapanchayat Postpone huge crowd reached Rangmahal in support of Champion

Roorkee: महापंचायत स्थगित होने के बावजूद चैंपियन के समर्थन में रंगमहल पहुंची भारी भीड़, जमकर किया हंगामा

Wed, 29 Jan 2025 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

Roorkee News: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को जेल भेजे जाने और विधायक उमेश कुमार को बेल मिलने को लेकर गुर्जर समाज की ओर से लक्सर में महापंचायत का ऐलान किया गया था। लेकिन चैंपियन के अनुुरोध पर इसे स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
Roorkee News Despite Mahapanchayat Postpone huge crowd reached Rangmahal in support of Champion
चैंपियन के समर्थन में रंगमहल पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा के साथ विवाद का मामला अब तूल पकड़ रहा है। इस मामले में पूर्व विधायक चैंपियन को जेल होने के बाद महापंचायत बुलाई गई थी। जिसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन आज इसके बाद भी हजारों की संख्या में लोग लंढौरा रंगमहल पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। पुलिस प्रशासन ने रंगमहल का गेट बंद कर दिया था। पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद के बाद 10 मिनट के लिए गेट खोले जाने की मांग पुलिस ने मान ली। जिसके बाद विभिन्न प्रदेशों और जिलों से आए समाज के नेताओं ने प्रशासन से विधायक उमेश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौटने का आह्वान किया।

विज्ञापन


Uttarakhand: विवाद के बाद पूर्व विधायक चैंपियन को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, MLA उमेश को मिली जमानत
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को जेल भेजे जाने और विधायक उमेश कुमार को बेल मिलने को लेकर गुर्जर समाज की ओर से लक्सर में महापंचायत का ऐलान किया गया था। लेकिन एक दिन पहले रानी देवयानी ने चैंपियन के द्वारा पत्र लिखकर महापंचायत को टालने के अनुरोध को सुनाया। जिसके बाद महापंचायत स्थगित कर दी गई थी। लेकिन बुधवार को दिल्ली, यूपी आदि प्रदेशों से बड़ी संख्या में समाज के लोग लंढौरा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य मार्ग पर अंदर जाने वाले रास्ते पर बैरीकेडिंग लगा रखी थी, लेकिन काफी संख्या में लोग इधर-उधर गली में होते हुए रंगमहल के गेट पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने गेट बंद कर दिया। भीड़ बढ़ने के बाद लोग हंगामा करने लगे। पुलिस गेट नहीं खोलने पर अड़ी रही। जिसके बाद लोगों ने कुछ देर के लिए गेट खोलने और अपनी बात रखकर वापस लौटने की बात कही। जिस पर पुलिस ने गेट खोल दिए।

Roorkee News Despite Mahapanchayat Postpone huge crowd reached Rangmahal in support of Champion
रंगमहल पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला


इस दौरान वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर एवं अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। समाज के नेताओं ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ जमकर रोष जताया। कहा कि विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में कुंवर प्रणव सिंह को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा है। वहीं, विधायक उमेश कुमार ने रंगमहल के गेट पर पहुंचकर जो कुछ किया, उसके बाद भी उन्हें बेल मिल चुकी है। इस दौरान चैंपियन की गिरफ्तारी के विरोध में गुर्जर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई और एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की बात कही। इस मौके पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।

खुफिया विभाग की रही पैनी नजर
लंढौरा में अचानक भीड़ पहुंचेगी इसे लेकर खुफिया विभाग को भनक नहीं लग पाई। ऐसा इसलिए भी था, क्योंकि महापंचायत लक्सर में प्रस्तावित की गई थी। लेकिन बाहरी प्रदेशों से आए लोग लंढौरा रंगमहल पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी पैनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed