फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former MLA Pranav singh Champion and MLA Umesh Sharma dispute appear in court today All Update

Uttarakhand: विवाद के बाद पूर्व विधायक चैंपियन को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, MLA उमेश को मिली जमानत

Mon, 27 Jan 2025 05:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jan 2025 05:05 PM IST
सार

Uttarakhnd News: पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर लिखे अपशब्दों को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
Uttarakhand Former MLA Pranav singh Champion and MLA Umesh Sharma dispute appear in court today All Update
उमेश शर्मा और प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। प्रभारी संयुक्त निरीक्षक अभियोजन हरिद्वार रिंकू वर्मा ने की पुष्टि की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 

विज्ञापन

उमेश कुमार को कोर्ट से मिली जमानत

खानपुर विधायक उमेश शर्मा को भी पुलिस ने हरिद्वार के रोशनाबाद कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उमेश कुमार को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई। करीब 15 मिनट तक चली सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दे दी। 40-40 हजार के दो मुचलके भरे गए।

विज्ञापन

कोर्ट परिसर के आसपास उमड़ी समर्थकों की भीड़

कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सैकड़ो समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद कोर्ट परिसर को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसपी देहात शेखर सियाल चंद्र खुद मौके पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। कई थाने की फोर्स के अलावा पीएसी भी कोर्ट परिसर और आसपास लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का मुकदमा हआ था दर्ज

बता दें कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस मामले से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Uttarakhand Former MLA Pranav singh Champion and MLA Umesh Sharma dispute appear in court today All Update

ये है पूरा मामला

बता दें कि रविवार को पूर्व विधायक चैंपियन की ओर से विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पर गोली चलाने के बाद माहौल गर्मा गया था। इसके बाद विधायक उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय पर हाथ में पिस्टल ले जाते हुए दिखाए दिए थे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका था। इस मामले में दोनों के समर्थकों में टकराव की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद दोनों के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच पुलिस चैंपियन को गिरफ्तार करते हुए देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में ले गई। 

विवादों के 'चैंपियन': 'तमंचे पर डिस्को' तो कभी मगरमच्छ पर चलाई गोली, पहले भी सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक

Uttarakhand Former MLA Pranav singh Champion and MLA Umesh Sharma dispute appear in court today All Update
कोर्ट के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद देर रात पुलिस चैंपियन और उनके समर्थकों को लेकर रुड़की पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया था। देर रात तक पुलिस अधिकारी रुड़की में ही डेरा डाले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed