फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Four Teacher Certificate found fake in sit investigation, Fired from post

हरिद्वार: रुड़की में तैनात चार शिक्षकों के निवास प्रमाणपत्र मिले फर्जी, चारों की सेवा समाप्त

Fri, 12 Jun 2020 06:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 06:27 PM IST
सार

  • एसआईटी और विभागीय जांच में खुलासा, पक्ष नहीं रखने पर हुई कार्रवाई
  • रुड़की ब्लॉक में तैनात थे चारों शिक्षक, तीन एक ही विद्यालय में पढ़ाते थे 

विज्ञापन
Roorkee:  Four Teacher Certificate found fake in sit investigation, Fired from post
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार जिले में फर्जी शिक्षकों की संख्या एक के बाद एक बढ़ती ही जा रही है। अब रुड़की ब्लॉक में तैनात चार शिक्षकों के निवास प्रमाणपत्र एसआईटी और फिर विभागीय जांच में फर्जी पाए गए हैं। अपना पक्ष नहीं रखने पर इन चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। एक साथ चार शिक्षकों की सेवा समाप्त होने से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले में करीब चार साल से एक-एक कर फर्जी शिक्षक सामने आ रहे हैं। अभी तक करीब 25 शिक्षक एसआईटी की जांच में फर्जी निकल चुके हैं। इसके बाद इनकी सेवाएं समाप्त करते हुए मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें से अधिकतर शिक्षकों ने कार्रवाई के बाद हाईकोर्ट की शरण ली है, जहां कई मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन



पिछले दिनों एसआईटी ने रुड़की ब्लॉक के चार शिक्षकों के निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इनमें से तीन शिक्षक तो एक ही स्कूल के हैं। जबकि चौथा ब्लॉक के ही एक अन्य स्कूल में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी के आदेश के बाद अधिकारियों ने भी चारों की विभागीय जांच कराई। इसमें भी चारों के निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। वहीं, चारों शिक्षक जांच अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखने भी नहीं पहुंचे। इसके बाद चारों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। 

रुड़की ब्लॉक के चार शिक्षकों के निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनमें से तीन शिक्षक एक ही विद्यालय में तैनात थे।
-ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed