फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: firing On teacher family in Midnight

रुड़की: रात के अंधेरे में शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार ने कमरों में घुसकर बचाई जान

Thu, 08 Oct 2020 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Oct 2020 09:04 PM IST
सार

  • करीब दस से अधिक राउंड की फायरिंग, छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
Roorkee: firing On teacher family in Midnight
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर में रुहालकी दयालपुर गांव में एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर रात के अंधेरे में शिक्षक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से शिक्षक के परिवार में भगदड़ मच गई और उन्होंने कमरों में घुसकर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज से गांव में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


रुहालकी दयालपुर निवासी हुकम सिंह टिहरी में शिक्षक हैं। कोरोना के चलते वह गांव आए हैं। बुधवार रात करीब दो बजे प्रेमराजपुर निवासी एक युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके घर के गेट पर कई राउंड फायरिंग की और हवा में फायर दागे। गेट पर फायरिंग से परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। उधर, ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण भी जाग गए।
विज्ञापन


वे घरों से बाहर आए, लेकिन फायरिंग के डर से घर का दरवाजा बंद कर अंदर चले गए। वहीं, जब तक पुलिस गांव पहुंचती, आरोपी फरार हो गए। शिक्षिका की पत्नी मंजू की ओर से तहरीर दी गई है। कार्यवाहक एसओ मनोज ममगाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक सैनी समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार पर गोली के निशान, दो खोखे मिले

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। साथ ही घर के आसपास छानबीन की। इस दौरान पुलिस को घर की दीवार पर गोली के निशान मिले। साथ ही घर के बाहर से दो खाली खोखे भी मिले। 

पहले भी कर चुका है फायरिंग
आरोपी दीपक सैनी शिक्षक के घर पर पहले भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर चुका है। उस दौरान भी शिक्षक ने केस दर्ज करवाया था। अब एक बार फिर आरोपी के फायरिंग करने से परिवार के लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की पुरानी रंजिश चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed