फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Dispute and Stone Pelting between two groups over offering namaz in Piran Kaliyar seven injured

Roorkee: पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को लेकर दो गुटों में विवाद, पथराव में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Jun 2024 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 09:59 PM IST
सार

Roorkee Crime News: थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव मस्जिद के हिसाब किताब को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद गाली गलौच के साथ दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर चले।

विज्ञापन
Roorkee Crime Dispute and Stone Pelting between two groups over offering namaz in Piran Kaliyar seven injured
रुड़की में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव मस्जिद के हिसाब किताब को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद गाली गलौच के साथ दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


Rishikesh News: रेलवे सुरंग निर्माण के दौरान कर्मचारी की मौत, सात अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मोके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस घायलों को इमलीखेड़ा चौकी ले गई। जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया। 

थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि  कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार को मामला ज्यादा बढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed