फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News Employee dies during railway tunnel construction, case filed against seven officials

Rishikesh News: रेलवे सुरंग निर्माण के दौरान कर्मचारी की मौत, सात अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 04:38 PM IST
सार

तहरीर के आधार पर नवयुगा कंपनी में कार्यरत साइट इंजीनियर रंगनाथ, सेफ्टी ऑफिसर मनोज पोखरियाल, पीआरओ रंजन भंडारी, टनल इंचार्ज नरेंद्र कुमार अत्री, सुपरवाइजर कमल, ठेकेदार जितेंद्र कुमार तोमर और एचआर मैनेजर भुवन चंद्र जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rishikesh News Employee dies during railway tunnel construction, case filed against seven officials
कर्मचारी की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉडगेज रेल लाइन की सुरंग निर्माण दौरान कौडियाला स्थित रेलवे प्रोजेक्ट पैकेज-3 में काम कर रहे तीन कर्मचारी घायल हो गए थे। उनमें से एक कर्मचारी मौत हो गई। कर्मचारी के भाई की तहरीर पर थाना मुनि की रेती पुलिस ने सुरंग निर्माण में लगी नवयुगा कंपनी के साइट इंजीनियर, ठेकेदार सहित सात अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


चमोली के जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) तहसील निवासी वेद प्रकाश पुत्र मथुरा प्रसाद ने थाना मुनि की रेती में लिखित तहरीर दी। इसमें बताया कि 10 जून को उनके चचेरे भाई कमलेश पंत (29) पुत्र रमेश चंद्र को कंपनी के साइट इंजीनियर, सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य अधिकारियों ने लापरवाही से सीधे सुरंग के फेस के अंदर भेज दिया था, जहां चट्टान टूटने से उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


Rishikesh: पशुलोक बैराज में नहाने के दौरान गंगा में बहा सहारनपुर का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान 13 जून को उसकी मौत हो गई। बताया कि इस घटना में कंपनी के दो अन्य कर्मचारी इमरान पुत्र फुरकान निवासी मल्लीपुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश और प्रमुख कंवर पुत्र मिश्री कंवर निवासी वसबेरवा, पतगोडा, हंसडीहा, दुमका, झारखंड भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवयुगा कंपनी में कार्यरत साइट इंजीनियर रंगनाथ, सेफ्टी ऑफिसर मनोज पोखरियाल, पीआरओ रंजन भंडारी, टनल इंचार्ज नरेंद्र कुमार अत्री, सुपरवाइजर कमल, ठेकेदार जितेंद्र कुमार तोमर और एचआर मैनेजर भुवन चंद्र जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed