{"_id":"88bb44633c4c3b1817c3a574045da4b4","slug":"rohtak-make-big-score","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुछल्लों के बदौलत रोहतक का बड़ा स्कोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुछल्लों के बदौलत रोहतक का बड़ा स्कोर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Jan 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र छह रनों से शतक चूके विनीत की शानदार पारी और निचले क्रम के बल्लेबाजों की धीरज भरी बल्लेबाजी के बूते एमडीयू रोहतक ने ऑल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी रोहिंगटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली पारी में 412 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में जीएनडीयू अमृतसर ने आक्रामक शुरुआत की और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 35 ओवर में 149 रन खड़े कर लिए।
6 रन से विनीत शतक से चूके
कसिगा स्कूल मैदान में फाइनल मैच के दूसरे दिन रोहतक ने 5 विकेट पर 233 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। 90 रन पर नाबाद विनीत और कपिल स्कोर में सिर्फ 4 रन ही जोड़ पाए थे, विनीत 94 को आकाश ने शिकार बना लिया।
विज्ञापन
कपिल ने संभलकर खेलना शुरू किया। मगर टीम का स्कोर 260 पर पहुंचते ही आकाश ने कपिल को भी वापस भेज दिया। कपिल ने 67 रन बनाए। इसके बाद आए सुमित भी 16 रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन
पहले सत्र में 42 रन में तीन विकेट गंवाने के बाद नौंवे बल्लेबाज मोहित और 10वें बल्लेबाज पंकज ने 84 रन की साझेदारी कर स्कोर 350 के पार पहुंचाया। पंकज ने 67 रन बनाए।
अंतिम बल्लेबाज टीनू के साथ मोहित ने स्कोर 412 तक पहुंचाया। यहां टीनू 10 रन बनाकर आकाश का पांचवां शिकार बने। मोहित 61 रन पर नाबाद रहे। अमृतसर के आकाश ने 5, करन ने 2, सुबेक ने 1 विकेट लिया।
शिवलव ने लिया विनीत का विकेट
जवाब में अमृतसर को सलामी बल्लेबाज रवींद्र पाल सिंह और शिवलव ने 11 ओवर में 48 रन की तेज शुरुआत दी। शिवलव 19 रन बनाकर आउट हुए।
दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र ने रोबिन के साथ 23 ओवर में 101 रन की साझेदारी कर स्कोर 149 रन पहुंचा दिया। रोहतक के विनीत को शिवलव का विकेट मिला।