फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Safety World Series 2022: Traffic Route will diverted today in Dehradun

Cricket Match In Dehradun: आज कई जगह ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, यहां एक क्लिक में पढ़ें पूरा रूट प्लान

Wed, 21 Sep 2022 12:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच होने हैं। इसमें भाग लेने के लिए भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज शहर में पहुंच चुके हैं। इन मैचों को देखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जुटने वाली है।

विज्ञापन
Road Safety World Series 2022: Traffic Route will diverted today in Dehradun
ट्रैफिक डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के अंतर्गत आज से होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर प्लान बनाया है। जिसके तहत शहर के कई स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा। सात जगहों पर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए आम जनता से भी अपील की गई है। पार्किंग व्यवस्था के लिए कई ग्राउंड चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन

Road Safety World Series: देहरादून पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

विज्ञापन
देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच होने हैं। इसमें भाग लेने के लिए भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज शहर में पहुंच चुके हैं। इन मैचों को देखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जुटने वाली है। लिहाजा, यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यह प्लान 21 से 25 तक लागू रहेगा। मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था

क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए
प्रथम मार्ग- सहस्रधारा क्रॉसिंग-लाडपुर-रायपुर बाजार-शिव मंदिर-महाराणा प्रताप चौक। 
द्वितीय मार्ग- पुलिया नंबर 06 -किद्दूवाला-शिव मंदिर-महाराणा प्रताप चौक। 
तृतीय मार्ग- रिंग रोड-आईटी पार्क-कर्षाली चौक-काले गांव होते हुए मालदेवता रोड से महाराणा प्रताप चौक।

- थानो रोड से रायपुर स्टेडियम की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। मात्र टिकट दिखाए जाने पर स्टेडियम की ओर वाहन आने की अनुमति दी जाएगी। शेष सभी वाहन थानो चौक से डोईवाला की ओर डायवर्ट किए जाएगे।

- मालदेवता से रायपुर की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। मात्र स्टेडियम आने वाले वाहनों को आने दिया जाएगा। शेष वाहनों को काले गांव मोड़ से कृषाली चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दोपहिया वाहनों के प्रयोग पर जोर 

पुलिस के अनुसार चार पहिया वाहनों की पार्किंग स्टेडियम से दूर बनाई गई है। दुपहिया वाहनों की पार्किंग क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक बनाई गई है। लिहाजा, परेशानी से बचने के लिए दुपहिया वाहनो का प्रयोग करें।

यहां से होगा प्रवेश

- गेट नंबर एक से वीआईपी पास धारकों व मीडिया का प्रवेश होगा। 
- गेट नंबर दो से वीवीआईपी, खिलाड़ी और अधिकारियों का प्रवेश होगा। 
- गेट नंबर तीन से अन्य सभी का प्रवेश हो सकेगा।

यहां रहेंगे बैरियर 

- पुलिया नंबर छह 
- शिव मंदिर तिराहा 
- महाराणा प्रताप चौक 
- मालदेवता रोड आर्मी का खाली मैदान 
- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड तिराहा 
- थानो चौक 
- काले गांव का तिराहा 


यहां हो सकेगी पार्किंग 

- पासधारक, मीडिया, अधिकारियों के वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज के अंदर बनी पार्किंग में पार्क होंगे। 
- गेट नंबर तीन पर पार्किंग स्थल फुल होने पर महाराणा प्रताप चौक पर बैरियर लग जाएगा। इसके बाद मालदेवता रौड पर बने खाली मैदान पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
- पार्किंग स्थल फुल हो जाने पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की जाएगी। 

स्टेडियम फुल होने के बाद रोके जाएंगे वाहन 

-क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता पूरी होने पर यदि अन्य वाहन आते हैं, तो लाडपुर तिराहा, पुलिया नंबर 06, पोस्ट ऑफिस तिराहा पर बैरियर लगाकर रोक दिए जाएंगे। इन वाहनों को मियांवाला नकरौंदा रोड से वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed