मसूरी: दर्दनाक हादस में पति-पत्नी समेत चार मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी से करीब ग्यारह किलोमीटर दूर धनोल्टी मार्ग पर मसराना के पास बीती रात को एक मारुति कार करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि नौ महीने की मासूम पूर्वी सुरक्षित बच गई। शुक्रवार सुबह हादसे की जानकारी होने पर प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। आईटीबीपी के जवानों ने रस्सी की मदद से मृतकों के शव गहरी खाई से निकाले।
बताया जाता है कि ज्ञानसू उत्तरकाशी से देहरादून आते समय बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मारुति 800 कार यूके 07 एक्स 0436 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर पैरापिट्स नहीं होने से कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर से अधिक गहरी खाई गिर गई। कार के परखच्चे उड़ गए।
पति-पत्नी समेत चार की मौत, बची मासूम
हादसे में पति-पत्नी, बेटा और एक रिश्तेदार की मौत हो गई। लेकिन कार के अंदर मासूम पूर्वी को पूरी सुरक्षित बच गई। नौ महीने की पूर्वी पूरी रात अकेले ही जंगल में पड़ी रही। आज सुबह रेस्क्यू टीम को पूर्वी सुरक्षित मिली।
मृतकों में सूरत सिंह पंवार (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी, पूनम पंवार(3) पत्नी सूरत सिंह पंवार, शौर्य पंवार(6) पुत्र सूरत सिंह पंवार और आशीष राणा(32) पुत्र अतर सिंह राणा की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।