{"_id":"60b3f77ef0b81b582215b66383d9ae7f","slug":"road-accident-dead-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत
अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के दून-पांवटा हाईवे पर रामपुर के समीप ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार 27 वर्षीय शिल्पा थापा पत्नी सागर थापा निवासी बल्लूपुर देहरादून की मौत हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
चालक के खिलाफ केस दर्ज
पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सागर और उनकी पत्नी शिल्पा स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी में बरोटीवाला आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे रामपुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पीछे बैठी शिल्पा ट्रक के नीचे आ गईं। टायर शिल्पा के ऊपर से गुजर गया। उसे सीएचसी सहसपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर शिल्पा के पति सागर को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उपनिरीक्षक प्रमोद शाह ने कहा कि चालक की तलाश की जा रही है।