फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Youth caught roaming in AIIMS posing as a fake doctor

ऋषिकेश: फर्जी डॉक्टर बनकर एम्स में घूम रहे युवक को पकड़ा, हजारों रुपये बरामद, मोबाइल पर किया लाखों का लेन-देन

Tue, 19 Sep 2023 03:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Sep 2023 03:24 PM IST
सार

युवक ने बताया कि उसने कोविड -19 के दौरान डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए गए अस्पताल में बतौर हॉस्पिटल अटेंडेंट के रूप में काम किया था।

विज्ञापन
Rishikesh News Youth caught roaming in AIIMS posing as a fake doctor
फर्जी डॉक्टर बनकर घूमता युवक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश एम्स में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे एक युवक को स्टाफ ने पकड़ लिया। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी ने एक लिखित शिकायत दे कर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। शिकायत दे कर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही गहन जांच पड़ताल के लिए भी कहा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

         
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूमता नजर आया। एम्स के सेवा वीर टीम में शामिल कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ की तो उसने खुद को न्यूरोलॉजी विभाग का डॉक्टर बताया। इस दौरान पूछताछ में युवक की बातें हकीकत से परे महसूस हुई। 
विज्ञापन


हरिद्वार: देर रात उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आकर हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद एम्स के प्रशासनिक अधिकारी और कानूनी अधिकारी मौके पर आए। पूछताछ में युवक फर्जी रूप से डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूमना पाया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार ने एम्स चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी। युवक की पहचान सचिन कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुई है। 

डीआरडीओ के अस्थाई अस्पताल में कर चुका काम

सचिन ने एम्स के अधिकारियों को बताया कि उसने कोविड -19 के दौरान डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए गए अस्पताल में बतौर हॉस्पिटल अटेंडेंट के रूप में काम किया था। इसके बाद अस्थाई हॉस्पिटल बंद हो गया और वह कहीं चला गय। 

किया लाखों का लेन देन

जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि 10 हजार से ऊपर की नकदी आरोपी सचिन से बरामद हुई है। वहीं, उसके मोबाइल से लाखों रुपए का लेन-देन भी हुआ है। इसके अलावा कई प्रकार के फर्जी दस्तावेज भी उसके मोबाइल में देखे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed