फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rights of the children

गणतंत्र दिवस पर मनाएंगे 'बाल अधिकार दिवस'

Sun, 26 Jan 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
rights of the children

अमर उजाला फाउंडेशन और राज्य बाल आयोग के संयुक्त प्रयासों के तहत गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 18 हजार से ज्यादा बच्चे बाल अधिकार दिवस के तौर पर मनाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए विद्यालय स्तर पर प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। दून में गांधी पार्क से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गांधी पार्क में होंगे एकत्र
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे तक गांधी पार्क के एक किलोमीटर दायरे में सभी प्राथमिक, जूनियर, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों के छात्र हाथ में तख्तियां लेकर एकत्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी राजपुर रोड, नारी शिल्प इंटर कालेज, जीआईसी खुड़बुड़ा, गांधी इंटर कालेज, सीएनआई ब्वायज, सीएनआई गर्ल्स, नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक व बेसिक विद्यालय इसमें शामिल होंगे। प्रत्येक टीम के साथ विद्यालयों के शिक्षक भी रहेंगे।

मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी
यहां से बच्चे झंडारोहण के लिए अपने स्कूलों तक रैली की शक्ल में ही वापस जाएंगे। गांधी पार्क में डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, बाल आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली सहित प्रशासन और शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पूरे जनपद के विद्यालयों में भी इसी प्रकार की प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। जिस विद्यालय की प्रभात फेरी सबसे अच्छी होगी, उसे मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली पुरस्कृत करेंगे।


चित्रकला प्रतियोगिता
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रथम तीन स्थान पर चयनित बच्चों को बाल आयोग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा।

संदीप पंत बने मुख्यमंत्री
गणतंत्र दिवस पर होटल एकेता में आयोजित होने जा रही बाल विधानसभा के लिए संदीप पंत को मुख्यमंत्री चुना गया है।

इसके अलावा पंकज सिंह नेगी को गृह मंत्री, सूर्य प्रताप सिंह को शिक्षा मंत्री, दिशा भट्ट को समाज कल्याण मंत्री, ज्ञान बाबू को श्रम मंत्री, करमजीत सिंह को आपदा मंत्री चुना गया। आदित्य वर्मा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे जबकि सूरज पंत नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार सुबह 10:50 बजे विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed