{"_id":"2db404b9ff32f196ffa04ad89081eaee","slug":"repairing-of-helipad-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत बनाइए! अब उड़कर नहीं जा सकेंगे चारधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत बनाइए! अब उड़कर नहीं जा सकेंगे चारधाम
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 06 Mar 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो सेहत दुरुस्त कर लीजिए क्यूंकि उड्डयान विभाग अब हवाई सफर पर रोक लगा सकता है।
विज्ञापन
रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एवीएशन कंपनियों की तरफ से किए जा रहे हेलीपैड मरम्मत के कार्यों पर रोक लगा दी है। कंपनियों ने जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना ही काम शुरू कर दिया था।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना सुरक्षा जांच और डीजीसीए के मानकों को पूरा किए हेलीपैड का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा।
निजी कंपनियां करवी रहीं मरम्मत
यात्राकाल में केदारनाथ के लिए एवीएशन कंपनियों की तरफ से हवाई सेवाएं संचालित की जाती हैं। मस्ता, नारायणकोटी, खुमेरा, फाटा और शेरसी में हेलीपैड बने हैं। पिछले वर्ष आपदा के दौरान कुछ हेलीपैड क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
कुछ कंपनियां प्रशासन की अनुमति लिए बिना ही हेलीपैड की मरम्मत करवा रही हैं। जबकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इनकी तकनीकी जांच जरूरी हो गई है।
निरीक्षण के लिए टीम गठित
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग ने इस मामले में एक तकनीकी समिति गठित की है। समिति हेलीपैड की सुरक्षा, अन्य जरूरी सुविधाओं को देखने के साथ ही कंपनियों द्वारा डीजीसीए के मानकों का पालन किए जाने पर भी नजर रखेगी।
विज्ञापन
टीम का 15 मार्च से पूर्व हेलीपैड निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह टीम हेलीपैड के संबंध में शासन को रिपोर्ट देगी।