{"_id":"91f0b65aceb337b677b005d5e9a4e1a8","slug":"religious-festivals-are-rife-by-police-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक पर्वों पर चौकसी बरतेंगी 'खुफिया निगाहें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक पर्वों पर चौकसी बरतेंगी 'खुफिया निगाहें'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय दशमी व अन्य त्योहारों को लेकर गृह विभाग ने उत्तराखंड के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को चौकसी बरतने के लिए गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
शासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष फोकस करने को कहा है। पिछले दिनों मिले धमकी भरे पत्रों और हाल में मुजफ्फरनगर में हुए साम्प्रदायिक दंगों के मद्देनजर इस बार परिस्थितियों को सामान्य तौर पर नहीं देखा जा सकता।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर आतंकी नजर
जिलों को जारी गाइडलाइन में गृह विभाग ने कहा कि विगत बीस फरवरी, 22 मार्च और 22 अगस्त को मिले धमकी भरे पत्रों को गंभीरता से लेना होगा। सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को आतंकी निशाना बना सकते है।
विज्ञापन
तेरह अक्टूबर को विजय दशमी है, इस दिन रामलीला मंचन, शोभा यात्रा आदि कार्यक्रम होंगे। इसके बाद सोलह अक्टूबर को ईद-उल-जुहा पर्व पर तीन दिन तक कुर्बानी दिए जाने का कार्यक्रम रहेगा।
चौकसी के सारे इंतजाम
हाल ही में राज्य की सीमा से सटे यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में हुए साम्प्रदायिक दंगों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा मुकम्मल किए जाने की जरूरत है।
गृह विभाग ने जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजे पत्र में विगत एक दो वर्षों में देश भर में हुई आतंकी घटनाओं, बम विस्फोट आदि के बारे में भी विस्तार से बताया है, ताकि चौकसी के सारे इंतजाम समय से कर लिए जाए।