फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for vdo post Qualification will change soon

बदलने वाली है VDO पदों पर सीधी भर्ती में शैक्षिक अर्हता, अभ्यर्थियों को होगा बड़ा फायदा

Tue, 27 Aug 2019 04:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for vdo post Qualification will change soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में ग्राम्य विकास अधिकारी (वीडीओ) पदों की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता में संशोधन करने की तैयारी है। इसमें  शैक्षिक अर्हता किसी भी विषय से स्नातक करने पर विभाग विचार कर रहा है। इससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को वीडीओ पदों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग ने वीडीओ के 324 रिक्त पदों का भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भेजा था। वीडीओ का पद जिला संवर्ग का है। लेकिन विभाग ने भर्ती प्रस्ताव में जिला वार पदों का निर्धारण नहीं किया।
विज्ञापन


जिस कारण चयन आयोग ने प्रस्ताव वापस विभाग को भेज दिया था। अब ग्राम्य विकास विभाग दोबारा से भर्ती प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक भर्ती सेवा नियमावली में ग्राम्य विकास अधिकारी पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता स्नातक करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता कृषि, विज्ञान, कामर्स या अर्थशास्त्र विषय से स्नातक निर्धारित है। जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं। यदि विभाग शैक्षिक योग्यता में संशोधन करता है तो किसी भी विषय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों को भी इन पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक
पंचायतीराज विभाग ने भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की है। विभाग ने 197 पदों का भर्ती प्रस्ताव आयोग को भेजा है। ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग में वीपीडीओ और वीडीओ की सेवाएं लगभग एक समान है। लेकिन विभागीय स्तर पर शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। जिससे अब ग्राम्य विकास विभाग भी वीडीओ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed