{"_id":"cf807314746209b78b2f1b874577bba8","slug":"rare-snakes-found-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में पहली बार मिला दुर्लभ सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में पहली बार मिला दुर्लभ सांप
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 30 Sep 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में तराई के जंगल में बेहद दुर्लभ लाल मूंगा खुखरी सांप दिखा है। वन विभाग के साथ सुरई के जंगल में सांपों पर अध्ययन कर रहे दो शोधार्थियों ने इसे देखा।
विज्ञापन
दुर्लभ सांप के मिलने की पहली सूचना
टीम को जंगल के वन मार्ग में एक मरा हुआ लाल सांप भी मिला है। उत्तराखंड में इस दुर्लभ सांप के मिलने की यह पहली सूचना है। इससे पहले केवल तीन बार देश में यह रिपोर्ट हुआ है।
विज्ञापन
वन्यजीव विशेषज्ञ विपुल मौर्या और सर्प विशेषज्ञ जय प्रकाश सिंह इन दिनों तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई जंगल में वन विभाग की टीम के साथ स्टडी कर रहे हैं। टीम उस समय हैरत में पड़ गई जब उन्हें बेहद दुर्लभ लाल मूंगा खुखरी सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन
वन्यजीव विशेषज्ञ सिंह कहते हैं कि यह सांप देश में इससे पहले केवल तीन बार (दो बार यूपी में और एक बार असम में) में ही रिपोर्ट हुआ था। सिंह ने बताया कि उन्होंने सांप के फोटोग्राफ्स भी लिए हैं।
उनकी टीम को इसी प्रजाति का मरा हुआ सांप भी मिला है, जिसे अध्ययन के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। लाल रंग के इस सांप के दांत खुखरी (हथियार) की तरह होते हैं, इसीलिए इसका नाम खुखरी पड़ा है।
डीएफओ डॉ. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि 1936 में पहली बार लखीमपुर खीरी में देखा गया था। विपुल मौर्या कहते हैं कि करीब 20 दिन पहले यह सांप देखा गया था। यह एक बड़ी उपलब्धि है।