सज्जाद से चौथे दिन ही छिनी वक्फ बोर्ड की उपाध्यक्षी, निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद की उपाध्यक्षी राव सज्जाद खान चार दिन नहीं चला पाए। उपाध्यक्ष बनने पर ऐसी खुशी मनाई कि अशोभनीय आचरण का आरोप लगा और नियुक्ति के ठीक चौथे दिन निलंबन का शासनादेश जारी हो गया।
नियुक्ति निलंबन के साथ ही सम्मान समारोह प्रकरण में डीएम हरिद्वार को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राव सज्जाद नारसन के कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख भी हैं।
राव सज्जाद खान को उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद का उपाध्यक्ष 29 जनवरी को नियुक्त किया गया था। उपाध्यक्ष बनने पर ढंढेरा रुड़की में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डासरों के साथ नाच-गाना हुआ और हवाई फायरिंग की गई और रुपये उड़ाए गए।
प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की कवरेज देख शासन ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई कर दी गई। सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डा. भूपिंदर कौर औलख की ओर से जारी शासनादेश में राव सज्जाद की नियुक्ति निलंबित कर दी गई। सचिव ने बताया कि डीएम हरिद्वार को जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
बोले सज्जाद, मेरे खिलाफ साजिश रची गई
निलंबन की जानकारी मिली है। ये मेरे खिलाफ किसी ने साजिश रची है। मैंने कोई ठुमके नहीं लगाए न फायरिंग की है। देहरादून से लौटने पर जनता ने पटाखे छोड़कर खुशी मनाई है। खुशी में नाचने वाली युवतियां स्थानीय हैं। यह पंचायत चुनाव में भी प्रचार कर चुकी हैं। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और रहूंगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत के हर फैसले का सम्मान करता हूं।
-राव सज्जाद, कांग्रेसी नेता ढंढेरा रुड़की
राव सज्जाद की खबर के लिए डीएम का वर्जन
वक्फ विकास परिषद के उपाध्यक्ष राव सज्जाद खान को हटाए जाने के बारे में जिला प्रशासन को अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। जहां तक शस्त्र से सार्वजनिक स्थल पर हवाई फायरिंग करने का सवाल है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-हरबंस सिंह चुघ, जिलाधिकारी