फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram mandir Ram Lala Cm Dhami Said Those who shoot at Ram devotees never build temples

Haridwar: रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कभी नहीं बनाते मंदिर, बोले सीएम धामी- जल्द लागू करेंगे समान आचार संहिता

Sat, 06 Jan 2024 06:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Jan 2024 06:51 PM IST
सार

पतंजलि गुरुकुलम, आचार्यकुलम के शिलान्यास समारोह में सीएम धामी ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के भव्य कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर बनना, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन हो रहा है।

विज्ञापन
Ram mandir Ram Lala Cm Dhami Said Those who shoot at Ram devotees never build temples
पतंजलि गुरुकुलम, आचार्यकुलम के शिलान्यास समारोह में रक्षामंत्री, सीएम धामी सहित अन्य लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले न तो मंदिर बनाते, न ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाते और न ही तीन तलाक हटा पाते। अब देवभूमि में समान आचार संहिता भी जल्द लागू की जाएगी। मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम् एवं आचार्यकुलम् के शिलान्यास समारोह में सीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर बनने की खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अलावा कोई और नहीं दे सकता था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से भारतवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के भव्य कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर बनना, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने जिस प्रकार पतंजलि योगपीठ के माध्यम से विश्व में योग और आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया है, उसी प्रकार पतंजलि गुरुकुलम भी शिक्षा के क्षेत्र में अवश्य ही क्रांतिकारी बदलाव का द्योतक बनेगा।

सीएम ने दिया एनसीसी खोलने का सुझाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामदेव को सुझाव दिया कि गुरुकुलम् के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी भी अनिवार्य की जाए। इससे हमारी शास्त्र ज्ञान के साथ शस्त्र ज्ञान की प्राचीन परंपरा को बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Haridwar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बातें

यादव की तलवारबाजी के हुए सीएम मुरीद

सीएम धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उन नेताओं में से एक हैं, जो हमेशा जनता के सरोकारों से जमीनी स्तर पर जुड़े रहे हैं। जब से मैंने सोशल मीडिया पर मोहन यादव की तलवारबाजी देखी है, तब से मैं इनके इस गुण का भी मुरीद हो गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed