फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defense Minister Rajnath Singh in Haridwar today foundation stone program of Patanjali Gurukulam

Haridwar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रखी पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला, सनातन धर्म को लेकर कहीं ये बातें

Sat, 06 Jan 2024 07:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती को साथ ही गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती के अवसर पर हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यहां पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh in Haridwar today foundation stone program of Patanjali Gurukulam
हरिद्वार पहुंचे राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जब भी गुरुकुल परंपरा का जिक्र आता है, तो हमारे जीवन में इतिहास के झरोखे स्वाभाविक रूप से खुल जाते हैं। इसमें गुरु-शिष्य की परंपरा सामने आ जाती है। कहा, संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया के कई विद्वानों ने प्रकृति और सृष्टि को समझने के लिए संस्कृत का ही अध्ययन किया, इसलिए संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए गुरुकुल आगे आएं।

विज्ञापन


शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम के शिलान्यास समारोह में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे रक्षामंत्री ने कहा, संस्कृत भाषा का अहम स्थान है। योग दर्शन भी महर्षि पतंजलि ने संस्कृत में ही लिखा। उन्होंने संस्कृत पढ़ने-लिखने और बोलने वालों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जताई। कहा, देवभाषा की यह स्थिति देखकर मन में पीड़ा होती है।
विज्ञापन


कहा, योग गुरु बाबा रामदेव वेद और योग को सरलता से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं। कहा, आक्रांताओं के प्रभाव के कारण योग का ज्ञान विलुप्त हो गया था, उसे आज बाबा रामदेव जनमानस तक आधुनिक रूप में पहुंचा रहे हैं। कहा, कई राज्यों ने नई शिक्षा नीति के तहत अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें अचानक परिवर्तन संभव नहीं है। इसमें गुरुकुल अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

बदलते भारत, बदलते समय की मांग पर गुरुकुल को आगे बढ़ाएं
रक्षा मंत्री ने कहा, मैकाले शिक्षा पद्धति ने देश को राजनीतिक, सामाजिक और मानसिक रूप से गुलाम बनाया। स्वामी दर्शनानंद ने गुरुकुल की स्थापना कर इस दिशा में प्रकाश फैलाया, जो आज भी युवाओं को प्रकाशित कर रहा है। कहा, गुरुकुल प्राचीन शिक्षा के साथ-साथ नई-नई तकनीक विकसित कर बाकी देशों से भारत को भी आगे बढ़ाएं। बदलते भारत, बदलते समय की मांग पर गुरुकुल को आगे बढ़ाएं।

रक्षामंत्री ने पूछी बाल उगाने की विधा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, लोग नाखूनों को आपस रगड़कर बालों को काला करने की कोशिश करते हैं। मैं बाबा रामदेव से पूछना चाहता हूं कि अगर नाखूनों को आपस में रगड़ने से बालों को काला किया जा सकता है, तो क्या नाखूनों को रगड़कर सिर पर फिर से बाल उगाए जा सकते हैं। उन्होंने चुटीले अंदाज में पूछा, क्या इसकी विधा आपके पास है या नहीं।

यादव के सीएम बनने से यूपी से बिहार तक लग रहे झटके
राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव पर बोलते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ऐसी मोहनी विद्या चली कि वह सीएम तो एमपी के बने हैं, लेकिन झटके उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक महसूस हो रहे हैं।

पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस

पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पतंजलि गुरुकुलम के नए सात मंजिला परिसर में करीब 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी।

बोले सीएम धामी- हर जगह हो रहा काम
कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भगवान राम फिर से अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। आज चाहे काशी विश्वनाथ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो या बद्रीनाथ का मास्टर प्लान और केदारनाथ का पुनर्निर्माण हो। हर जगह काम हो रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

राजनाथ सिंह शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की मुलाकात
गुरुकुलम शिलान्यास के बाद रक्षामंत्री कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed