फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji National Park tiger did not return from Himachal Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राजाजी के राजा को हिमाचल भाया, डेढ़ साल पहले चीला रेंज से गया था....नहीं हुई घर वापसी

Mon, 08 Jul 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jul 2024 01:41 PM IST
सार

बाघ किस तरफ से गया है, उसके ट्रैक के बारे में पुष्ट तौर पर पता नहीं है। लेकिन, एक अनुमान है कि वह शिवालिक से होते हुए पहले हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब पहुंचा।

विज्ञापन
Rajaji National Park tiger did not return from Himachal Uttarakhand News in hindi
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी नेशनल पार्क के एक बाघ को हिमाचल भा गया है। करीब डेढ़ साल पहले बाघ चीला रेंज से उत्तर प्रदेश से होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंचा था। राजाजी नेशनल पार्क में बाघों की संख्या 54 है। यहां पर बाघों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले चीला रेंज से एक बाघ हिमाचल प्रदेश पहुंच गया।

विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार, वह संभवत: उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश के शिवालिक रेंज से होते हुए गया है। राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक साकेत बडोला कहते हैं कि बाघ किस तरफ से गया है, उसके ट्रैक के बारे में पुष्ट तौर पर पता नहीं है। लेकिन, एक अनुमान है कि वह शिवालिक से होते हुए पहले हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पर उसे देखा गया था, फिर वह हरियाणा के कालेसर अभयारण्य पहुंचा था। वहां से फिर वह सिंबलवाड़ा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचा। उद्यान में हिमाचल प्रदेश के वन विभाग की टीम उस पर नजर बनाए हुए है। बाघ वहीं पर काफी समय से है। इसी तरह सात हाथियों का एक झुंड भी हिमाचल प्रदेश में काफी समय से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के वनकर्मियों को मॉनिटरिंग की दी गई जानकारी

उत्तराखंड के वन विभाग ने हिमाचल प्रदेश के वनकर्मियों को बाघ की मॉनिटरिंग के बारे में जाकर ट्रेनिंग भी दी है। निदेशक बडोला कहते हैं कि हमारे राज्य में वनकर्मियों को बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने और मॉनिटरिंग करने के बारे में पता है।



ये भी पढ़ें...CM Dhami:  गोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत

हिमाचल प्रदेश के वनकर्मियों से भी पूरी जानकारी साझा की गई है। उन्हें कैमरा ट्रैप लगाने और उसके बेहतर उपयोग आदि के बारे में बताया गया है। बाघ को लेकर निश्चित अंतराल पर हिमाचल प्रदेश के वन विभाग से अपडेट लिया जाता है। जो भी जानकारी या सूचना होती है उसे साझा किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed