{"_id":"668b5ce4608a16c04f0c4445","slug":"cm-dhami-went-out-for-a-morning-walk-talked-to-school-children-and-people-gopeshwar-chamoli-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami: गोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami: गोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत
Mon, 08 Jul 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:46 PM IST
सार
गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सीएम धामी को देख लोग हैरान रह गए। बच्चे खासतौर पर सीएम को अपने बीच देख उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
बच्चों को दुलार करते सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सैर-सपाटे पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को दुलार किया। उनसे बातचीत की। सीएम को अपने बीच इस तरह पाकर बच्चों को चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishikesh : रेव पार्टी में हुड़दंग के दौरान पुलिस का छापा, रिजॉर्ट संचालकों पर केस; चार गिरफ्तार... एक फरार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सैर सपाटा किया। स्कूल जा रहे बच्चों को पुचकारा। साथ ही वाहन चालकों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया।
इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम धामी ने कहा कि जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।