{"_id":"8ed15603701e4fe774e2f11756f72a8f","slug":"rain-will-be-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरस सकते हैं बादल, गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरस सकते हैं बादल, गिरेगा पारा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Jan 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
रविवार को राजधानी दून में दोपहर बाद बादल छाए रहे। मौसम में ठंडक बढ़ी, लेकिन सोमवार को पारा और गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दून में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है।
गोपेश्वर में कड़ाके की ठंड
गोपेश्वर में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि ऊंची चोटियों में पिछले दो दिनों तक बर्फ गिरने से दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही।
जोशीमठ क्षेत्र में शाम होते ही शीतलहर चलने से लोग अपने घरों में दुबके रहे।
काश्तकारों में निराशा
दूसरी तरफ अभी भी निचले क्षेत्रों में बर्फबारी न होने से सेब व सब्जी काश्तकारों में निराशा है। काश्तकार दिनेश और आत्म प्रकाश का कहना है कि निचले क्षेत्रों में अभी तक भी बर्फ नहीं पड़ी है।
विज्ञापन