{"_id":"9226f06bbd6759ac11223bd9187796be","slug":"rain-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बादल, हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बादल, हो सकती है बारिश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Jan 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
मौसम दो दिन से राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान को धता बता रहा है। अब उसने राजधानी में गणतंत्र दिवस की शाम के भीगे रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की मानें तो दून में दिन में बादल रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।
मैदान में छा सकता है कोहरा
इसके अलावा प्रदेश भर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा बढ़ने की आशंका है।
उधर, दून में दिन भर चटख धूप खिली रही। सुबह के वक्त हालांकि बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन सूरज जल्द ही इन्हें चीरते हुए निकल आया।
तापमान रहा सामान्य
अधिकतम तापमान भी सामान्य के आस-पास रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 48 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं। अधिकतम तापमान 21.0, जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 रहने की संभावना है।