फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain in dehradun

बस अब कुछ दिन रहेगा बारिश का जोर

Thu, 12 Sep 2013 11:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Sep 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun

उत्तराखंड में बारिश का जोर दो दिन और रहेगा। 13 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता कम होती जाएगी। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक बेहद हल्की-फुल्की बारिश होगी।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में गुरुवार को भी बारिश के रंग दिखाने के आसार हैं। पांच से 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। गढ़वाल के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, महिला ने इतनी शराब 'गटकी' कि चार बार लगा गुंडा एक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मध्यम से अधिक बारिश के एक-दो दौर रहने की उम्मीद है। बारिश का माप 20 से 40 मिलीमीटर के बीच रह सकता है। तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित है। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पढ़ें, एक गिलास में समा जाती है देहरादून की बारिश

उधर, बुधवार को दून में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बारिश ने रंग दिखाया। बारिश शुरू हुई तो कई बार बिजली भी कड़की। राजधानी में 1.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 96, जबकि न्यूनतम 78 रहा। मुक्तेश्वर में भी बारिश का माप कुल 4.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed