{"_id":"b13096f8f0934f695260be86cebb31a4","slug":"radiologist-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन इलाज करेंगे रेडियोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन इलाज करेंगे रेडियोलॉजिस्ट
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Oct 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में रेडियोलॉजिस्ट की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन जांच शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
क्लाउड बेस्ड रेडियोलॉजी
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने पर ऐसे सेंटर विकसित होंगे जहां पर हर जगह से ऑनलाइन रिपोर्ट और स्कैन रियल टाइम में मॉनिटर होंगे।
क्लाउड बेस्ड रेडियोलॉजी सॉल्यूशन तरीके से सभी अस्पतालों में होने वाली रेडियोलॉजी की जांचे एक्स रे, अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन तक एक ही स्थान से जांचे जा सकेंगे।
रेडियोलॉजिस्ट प्रत्येक रिपोर्ट को ऑनलाइन जांच कर उसके रिपोर्ट संबंधित अस्पताल को भेज देंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और खासकर रेडियोलॉजिस्ट की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने के लिए महकमे ने आकर्षक पैकेज से लेकर कई तरह की योजनाएं तो चला रखी हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की संख्या नहीं बढ़ रही।
विज्ञापन
अब नई तबादला नीति से तर्कसंगत तैनाती करने की तैयारी विभाग कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके रेडियोलॉजिस्ट की कमी विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
ऑनलाइन जांच सुविधा शुरू करने की तैयारी
दर्जन भर रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे पूरे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का दारोमदार है। ऐसे में विभाग रेडियोलॉजी के लिए क्लाइड बेस्ड ऑनलाइन जांच सुविधा शुरू करने की तैयारी में है।
योजना को पीपीपी में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत गढ़वाल और कुमाऊं में ऑनलाइन सेंटर सेंटर विकसित किये जाएंगे जो तमाम अस्पतालों से अटैच होंगे। इन सेंटर में प्राइवेट पार्टनर रेडियोलाजिस्ट मुहैया करवाएगा जो हर अस्पताल से संबद्ध होंगे।
इसके साथ प्राइवेट पार्टनर चिकित्सकों और तकनीशियनों की ट्रेनिंग देगा, जिससे वह उपकरणों को इस्तेमाल कर एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन को अपलोड कर भेज सकें।
सेंटर में बैठे डॉक्टर उसका अध्यन कर आनलाइन रिपोर्ट संबंधित अस्पताल को भेज देंगे, जिसके आधार पर अन्य डॉक्टर बीमारी का इलाज कर पाएंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन रेडियोलॉजिस्ट की कमी को देखते हुए हम ऑनलाइन रिपोर्ट जांच सुविधा पर विचार कर रहे हैं। पीपीपी के माध्यम से यह सुविधा शुरू कर रेडियोलॉजी जांच की एक सुविधा दे पाएंगे।