{"_id":"2acffe6aa788442b3cc3381d0c3c6133","slug":"protest-on-non-veg-restaurant-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी हरिद्वार में खुलेगी नॉनवेज की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी हरिद्वार में खुलेगी नॉनवेज की दुकान
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में नॉनवेज रेस्टोरेंट खुलने की खबर से पूरे हरिद्वार में गुस्से का महौल है।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदा पीड़ितों की जगह किया एविएशन कंपनियों का 'भला'
ज्वालापुर में ऊंचा पुल के समीप खुलने जा रहे इस रेस्टोरेंट का विरोध श्यामनगर के लोगों ने तेज कर दिया है। रोशनाबाद में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में कॉलोनी वासियों ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस लाईसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्त करने की मांग
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रेस्टोरेंट को जारी एनओसी के संबंध में दोबारा विचार करने की बाबत लिखकर अपना पिंड छुड़ाया। श्यामनगर कॉलोनी के लोग खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे और रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार
इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत से उनकी नोकझोंक भी हुई। लोगों का कहना था कि धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रेस्टोरेंट को जारी लाइसेंस को निरस्त किया जाए। करीब दो घंटे तक यहां हंगामा चलता रहा।
बाद में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रेस्टोरेंट को जारी एनओसी के संबंध में एक बार फिर विचार करने की बाबत निर्देशित किया। यहां से कॉलोनीवासी नगर निगम पहुंचे और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से विरोध दर्ज कराया।
क्षेत्र में नॉनवेज रेस्टोरेंट की संख्या को देखते हुए एनओसी दी गई थी। जनहित के मद्देनजर एक बार फिर से भौतिक सत्यापन कर लोगों से बातचीत की जाएगी। कॉलोनी वासियों का विरोध होने पर एनओसी खारिज भी की जा सकती है।
- डॉ. मनोज वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
कॉलोनी वासियों ने रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर आपत्ति दर्ज कराई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के एनओसी निरस्त कर देने पर रेस्टोरेंट को जारी लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।
- आरएस रावत, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी