फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protest against Manipur incident by forming human chain

Dehradun News: मानव शृंखला बनाकर मणिपुर की घटना का विरोध

Mon, 31 Jul 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Protest against Manipur incident by forming human chain
दो दर्जन से अधिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधी पार्क के गेट के बाहर मानव शृंखला बनाकर मणिपुर की घटना पर आक्रोश जताया। विरोध प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राज्य सरकार को बर्खास्त करने के साथ ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह दो दर्जन से अधिक जन संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क के गेट के बाहर जमा हुए। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर और घंटाघर से एस्ले हॉल तक मानव शृंखला बनाई। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ। लेकिन पुलिस ने दूसरे रास्तों से वाहनों को निकाला। इसके बाद लोग फिर गांधी पार्क पहुंचे और एक प्रस्ताव पारित कर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि मणिपुर की घटना महिला सम्मान और बेटी बचाओ के खोखले नारों का भी उपहास है।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी सरकार को पहले से थी। इसके बावजूद 18 जुलाई को वीडियो वायरल होने के बाद कुछ गिरफ्तारियां की गईं। संगठनों ने दोषियों की पहचान कर उन्हें सलाखों की पीछे पहुंचाने और कठोर दंड दिलाने की मांग की। इस दौरान बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता धूम सिंह नेगी, पर्यावरणविद डॉ. रवि चोपड़ा, पूर्व मुख्य सचिव एसके दास, पूर्व अपर मुख्य सचिव विभा पुरी, पूर्व गढ़वाल कमिश्नर एसएस पांगती, पूर्व शिक्षा निदेशक नंद नंदन पांडेय, महिला मंच की कमला पंत, गीता गैरोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed