फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property worth crores grabbed by making fake contracts, forged signatures

Dehradun News: फर्जी अनुबंध बनाकर हड़पी करोड़ों की संपत्ति, किए फर्जी हस्ताक्षर

Thu, 27 Feb 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Property worth crores grabbed by making fake contracts, forged signatures
Iमहिला ने अपने लापता भाई की पत्नी समेत चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

I
Iऋषिकेश में गंगा में गिरकर लापता हो गया था भाई, तब भी दी थी शिकायतI
Iएक महिला ने अपने लापता भाई की पत्नी समेत चार लोगों पर उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। इसके लिए एक अपंजीकृत अनुबंध बनाया गया, जिसमें उनके भाई के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। महिला का भाई 2022 में ऋषिकेश में गंगा में गिरकर हो गया था लापता। उस वक्त भी महिला ने भाई की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत की थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।I
Iशहर कोतवाली में धामावाला की रहने वाली बबीता बोबल ने शिकायत में बताया कि उनके भाई अमित बोबल 26 जून 2022 को ऋषिकेश गंगा में बह गए थे। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बबीता ने अमित की पत्नी डिंपल, उसके मित्र राजेश ढोडी और आकाश शर्मा के खिलाफ हत्या की शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही है। इसी बीच 13 नवंबर 2023 को उनकी माता कमला बोबल की भी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद बबीता बोबल ही उनकी संपत्ति की हकदार हैं। मगर, उन्हें पता चला कि डिंपल ने अपने इन दोस्तों के साथ मिलकर 12 और 14 जून 2022 को अमित की संपत्ति के विक्रय अनुबंध तैयार कर लिए। इन्हें पंजीकृत कराने के लिए छह माह का समय रखा गया।I
विज्ञापन

Iजब, अमित लापता हो गए तो उनकी अनुपस्थिति में ये अनुबंध पंजीकृत कराने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दाखिल किए गए। इन अनुबंध पत्रों पर अमित के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बाबत जब उन्होंने डिंपल के दोस्त आकाश शर्मा से पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बबीता की शिकायत पर डिंपल, सुमन नगर नेहरू कॉलोनी के रहने वाले राजेश ढोडी, धामावाला निवासी आकाश शर्मा और इंदर चंदोक के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I---
I
I
I
Iअनुबंध में पुराने स्टांप का हुआ इस्तेमाल
I
I
I
Iअनुबंध बनाने में जिन स्टांप का इस्तेमाल हुआ वह भी 10 साल पहले चलते थे। इसके लिए बबीता ने सूचना के अधिकार में जानकारी मांगी तो पता चला कि ये स्टांप पेपर 2015 के बाद से चलना बंद हो गए हैं। वर्तमान में ई-स्टांप चलन में हैं। ऐसे में यह मामला भी जांच का विषय है कि पुराने स्टांप आरोपी कहां से लेकर आए।

I
I
I
I----
I
I
I
Iपुलिस के बड़े अधिकारियों के नाम की देता है धमकी
I
I
I
Iआरोपी बबीता को पुलिस के बड़े अधिकारियों के नाम की धमकी देते हैं। उन्हें धमकाया जाता है कि उनका बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना है। ऐसे में वह उसका कुछ नहीं कर सकती। बबीता ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article