फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Products from Uttarakhand will be displayed in Gandhi Ashram New Delhi

गांधी आश्रम नई दिल्ली में प्रदर्शित किए जाएंगे उत्तराखंड के उत्पाद

Mon, 25 Jan 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Products from Uttarakhand will be displayed in Gandhi Ashram New Delhi
उत्तराखंड के संकुलों के उत्पादों को अब नई दिल्ली कनाट प्लेस स्थित गांधी आश्रम में प्रीमियम उत्पादों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इससे राज्य के किसानाें की आर्थिकी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के चांसलर पद्मश्री डॉ. महेश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से मशरूम की औषधीय प्रजातियों को लेकर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि यदि राज्य के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करना है तो उन्हें मशरूम की औषधीय प्रजातियों का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। कहा कि प्रदेश के युवा किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण लेकर वैज्ञानिक विधि से मशरूम की औषधीय प्रजातियां का उत्पादन करना होगा। उन्होंने कहा कि गैनोडर्मा, कोर्डिसैप्स प्रजाति की मशरूम में उच्च गुणवत्ता के औषधीय गुण होते हैं, जो मानव शरीर के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही इनकी खेती को जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते। बाजार में यह मशरूम छह हजार से 30 हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है।
विज्ञापन

कार्यशाला में रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून समेत कई जिलों के किसानों, युवाआें ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. डीपी उनियाल, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. पीयूष जोशी, अमित पोखरियाल, डॉ. आशुतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed