{"_id":"d0137650126bd26c48b19824c5a88018","slug":"production-start-in-maneribhali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेरीभाली में फिर से शुरू हुआ बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेरीभाली में फिर से शुरू हुआ बिजली उत्पादन
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 07 Jun 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
304 मेगावाट की मनेरीभाली जल विद्युत परियोजना द्वितीय चरण की एक टरबाइन से 70 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना की दो अन्य टरबाइनें भी घूम रही हैं, लेकिन इनसे अभी तक उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बंद चल रही थी परियोजना
मनेरीभाली जल विद्युत परियोजना द्वितीय चरण के जोशियाड़ा जलाशय के तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के चलते परियोजना 87 दिनों से बंद थी।
इससे निगम को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व हानि के साथ ही राज्य में बिजली का संकट भी हो रहा था। ऐसे में निगम ने तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को आधा-अधूरा छोड़कर बृहस्पतिवार रात को परियोजना के जोशियाड़ा जलाशय में पानी भरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
70 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू
जलाशय भरने के बाद शनिवार सुबह से धरासू स्थित पावर शुक्रवार सुबह से परियोजना की टरबाइनें घूमनी शुरू हो गई थी।
शनिवार सुबह से 76-76 मेगावाट की तीन टरबाइनों में से एक टरबाइन से 70 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है।