{"_id":"aeeedf2cc348bd05e9cbba5e0aa6babe","slug":"president-pranab-mukherjee-to-attend-kedarnath-temple-opening-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम ने कबूला न्यौता, कहा आएंगे केदारधाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम ने कबूला न्यौता, कहा आएंगे केदारधाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केदारधाम आने का न्यौता स्वीकार कर लिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राष्ट्रपति भवन जाकर उनसे भेंट की।
विज्ञापन
सीएम ने अप्रैल में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारधाम आने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने आग्रह को स्वीकार कर कहा कि वे केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर आएंगे।
विज्ञापन
आमंत्रण पत्र सौंपा
सीएम ने कहा कि यदि इस बार चारधाम यात्रा पर राष्ट्रपति आते हैं तो देश-दुनिया में सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश भी जाएगा। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के निवासियों की ओर से उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को आपदा के बाद सरकार की ओर से किए गए पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल में चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा शुरू होने वाली है। केदारनाथ धाम के कपाट 24 और बदरीनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलने की तिथि निर्धारित हो गई है।
सीएम ने बताया कि 2013 की आपदा के कारण भगवान केदारनाथ के मंदिर और परिसर को काफी नुकसान हुआ था। इससे देश-दुनिया में असुरक्षित यात्रा का गलत संदेश गया था। सरकार ने अपने प्रयासों से केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है।