{"_id":"4d51dab2b4b8b5e25f6a529fe8a56a19","slug":"president-in-doon-route-divert","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति दून में, रूट डायवर्ट से लोगों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति दून में, रूट डायवर्ट से लोगों की फजीहत
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Mon, 26 Aug 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के देहरादून दौरे के चलते आम लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। देहरादून आने जाने वाले लोगों को वाया शिमला बाईपास होकर लंबा सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परेशानी दून शहर जाने वालों को उठानी पड़ी। उन्हें शहर तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को दून-पांवटा हाईवे पर सुबह आठ बजे से हैवी और 10 बजे से हल्के वाहनों की आवाजाही डायवर्ट कर दी गई।
विज्ञापन
रुट डायवर्ट किया गया
भारी वाहनों को सिघंनीवाला तिराह और हल्के वाहनों को झाझरा स्थित बालाजी धाम से डायवर्ट किया गया।
हैवी वाहन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे और हल्के वाहनों का रूट सुबह 10-12 और दोपहर दो-चार बजे की बीच डायवर्ट रहा। वहीं देहरादून आईएसबीटी से सेलाकुई, हरबर्टपुर, विकासनगर आने वाले वाहन शिमला बाईपास होते हुए गुजरे।
विज्ञापन