फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu will spend the night in Dehradun on the 2nd.

Dehradun News: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Thu, 30 Oct 2025 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu will spend the night in Dehradun on the 2nd.
-तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में सुबह 11 बजे होगा संबोधन
विज्ञापन


-इसके बाद राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष होने के कार्यक्रम में होंगी शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम का हिस्सा बनकर विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन गौरव का क्षण होगा। इससे पहले राष्ट्रपति दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार में पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। फिर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम स्थित नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी। दोपहर को तीन बजे कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed