फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Khel Mahakumbh may held in end of this month

Uttarakhand: इस महीने के अंत तक खेल महाकुंभ कराने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

Tue, 01 Aug 2023 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की जानी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Khel Mahakumbh may held in end of this month
खेल महाकुंभ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

खेल विभाग इस बार अगस्त अंत तक खेल महाकुंभ कराने की तैयारी में जुट गया है। अभी तक यह आयोजन नवंबर में कराया जाता था। प्रदेशभर के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने के मकसद से होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में सोमवार को युवा कल्याण एवं खेल विभाग निदेशक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

विज्ञापन

Dehradun: ट्रेनों से दून आ रहे माल की निगरानी राम भरोसे, पार्सल रूम में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं

विज्ञापन
निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया, खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की जानी है। खेल महाकुंभ के लिए 27 करोड़ का बजट मांगा था। इसमें से 15 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। बाकी बजट के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संयुक्त निदेशक खेल एसके सार्की, सहायक निदेशक सुनील डोभाल, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed