फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pregnant woman killed by dengue

अस्पताल की लापरवाही या डेंगू ने ली गर्भवती की जान?

Tue, 29 Oct 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Oct 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman killed by dengue

उत्तराखंड में डेंगू के डंक से लोगों की लगातार जान जा रही है। सोमवार को डेंगू से पीड़ित हरिद्वार की एक गर्भवती महिला की राजधानी देहरादून में मौत हो गई। उसे हरिद्वार से दून अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


लापरवाही का आरोप
महिला के परिजनों ने हरिद्वार के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा भी किया। सबिया पत्नी फिरोज ज्वालापुर, हरिद्वार की रहने वाली थी। कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह तीन माह से गर्भवती थी। डॉक्टरों के अनुसार महिला का प्लेटलेट काउंट 80 हजार के आसपास था।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हालात गंभीर होने पर उसे हरिद्वार जिला अस्पताल से दून अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से साबिया की मौत हो गई है। दून अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा.केसी पंत ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के 44 नए मरीज भर्ती
सोमवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के 44 नए मरीज भर्ती हुए। सबसे अधिक 29 मरीज महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे। 12 मरीजों को सीएमआई और तीन मरीजों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। चिकित्सक इसे चिंता का कारण मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed