{"_id":"571920284f1c1bcf4f8b4c14","slug":"pradeep-and-tushar-in-tennis-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची प्रदीप और तुषार की जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची प्रदीप और तुषार की जोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
टेनिस
उत्तरांचल टेनिस एकेडमी डालनवाला में चल रही ‘शांति टेनिस एकेडमी ओपन ऑल इंडिया पुरुष रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2016’ में उत्तराखंड के प्रदीप पंत और तुषार शर्मा की जोड़ी ने युगल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में इनका मुकाबला विलासीर खाते और वोहरि की जोड़ी से होगा। वहीं, एकल वर्ग के फाइनल में विलासीर खाते और सुनील ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग में विलासीखाते (हरियाणा) ने प्रदीप पंत (उत्तराखंड) को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं सुनील मलिक (गुजरात) ने एकलव्य सिंह (झारखंड) को 6-4, 7-5 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। युगल वर्ग में पहला मुकाबला विलासीरखाते/वोहरि व उत्कर्ष भारद्वाज/ध्रुव पाल के बीच हुआ।
विज्ञापन
विलासीरखाते/वोहरि की जोड़ी ने उत्कर्ष भारद्वाज/ध्रुव पाल को 6-3, 6-2 के सेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे मुकाबले में प्रदीप पंत/तुषार शर्मा की जोड़ी ने प्रदीप देसवाल/एकलव्य सिंह को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन