फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power problem outcry , protests flared in anger

बिजली समस्या से हाहाकार, विरोध में भड़का लोगों का गुस्सा

Sat, 20 Sep 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 20 Sep 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Power problem outcry , protests flared in anger

गर्मी के साथ उमस बढ़ने पर जब लोगों को जरूरत होती है उस वक्त शहर में बिजली की समस्या परेशान कर रही है। कहीं ट्रांसफार्मर खराब हैं तो कहीं लो वोल्टेज के कारण लोगों को भारी दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजन शुक्रवार विभाग के खिलाफ को लोगों का गुस्सा फट पड़ा।

विज्ञापन


शहर के वार्ड 14 में मोहल्ला बरमोर के स्थानीय निवासियों ने विभागीय कार्यालय के बाहर रोष-प्रदर्शन किया और बिजली विभाग और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि आठ दिनों से उन्हें बिजली के बिना रहना पड़ रहा है लेकिन विभाग उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शमशेर सिंह ने कहा कि आठ दिनों से वे अंधेरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर उड़ जाता है और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना दुशवार किया हुआ है। विभाग को इस बात की जानकारी भी दी गई है लेकिन अभी तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया है और न ही बिजली की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चक राम सिंह के लोगों ने भी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा लो वोल्टेज के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभाग को कई बार बताने के बाद भी कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारियों में शामिल शतीश शर्मा, जतीन्द्र कुमार, नरेश, अक्षय ने कहा कि सरकार बिजली के किरायों को तो बढ़ा दिया लेकिन बिजली लोगों मिल रही है या नहीं इसकी जिम्मेवारी किसकी बनेगी। उन्होंने कहा कि हफ्तों से बिना बिजली के रहने को मजबूर है लेकिन विभाग ने समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

वहीं विभागीय अधिकारी ने कहा कि बिजली समस्या का समाधान किया जा रहा है। लोगों की शिकायत जायज है लेकिन वर्कशाप जलने से विभाग को नुकसान हुआ है।

शहर के अन्य क्षेत्रों के निवासी भी कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या इतनी अधिक है कि कुछ जगह तो बिजली के उपकरण तक खराब हो गए हैं जिस कारण लोगों में विभाग के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित कटौती और लोे वोल्टेज के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि वे कई बार विभाग को समस्या बता चुके  हैं कि ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है लेकिन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही की है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या को खत्म किया जाएगा।


लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या को हल नही हुई तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। बिजली संकट की वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था खासी प्रभावित चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed