फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power cut dehradun

शहरवासियों को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

Mon, 25 Nov 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Nov 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
power cut dehradun

ऊर्जा निगम के नगरीय विद्युत वितरण खंड केंद्रीय ने क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके तहत क्षेत्रों में स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने का प्रस्ताव निगम प्रबंधन को भेजा गया है। इस सिलसिले में अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार सिंह ने एक प्रस्ताव तैयार करके ऊर्जा निगम प्रबंधन को भेज दिया है।

औचक निरीक्षण किया
राजपुर रोड के विधायक ने कुछ माह पहले ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव से मिलकर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की शिकायत की थी। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने कुछ क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया था कि लो वोल्टेज से जूझ रहे स्थानों को चिह्नित कर तत्काल इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाए।

इसीक्रम में तीन दिन पहले ही 100 केवीए, 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता 250, 400 और 1000 केवीए तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार सिंह ने प्रस्ताव ऊर्जा निगम प्रबंधन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता

मोथरोवाला चौक के पास, मौर्य वाली गली धर्मपुर के पास,  मोथरोवाला रोड के पास, तेग बहादुर रोड, ग्रीन व्यू कालोनी, मस्जिद वाली गली, अजबपुर कलां (निकट डायनासोर पार्क), बलबीर रोड, पीपल मण्डी, हनुमान चौक के पास, मोती बाजार, राजा रोड धामावाला, एसके मेमोरियल ईसी रोड के पास , पटेल रोड पर अग्रवाल बल्ब फैक्ट्री के निकट, कालिका मन्दिर के निकट, सरस्वती विहार ई ब्लाक, बाईपास पुलिस चौकी के समीप, पुष्प कुंज निकट बाईपास पुलिस चौकी।


परेड मैदान के लिए पहुंचा नया ट्रांसफार्मर

परेड मैदान बिजली सब स्टेशन के लिए 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर सोमवार को पहुंच गया। मंगलवार को खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने का काम होगा।

इस दौरान सुबह नौ से लेकर दोपहर एक बजे तक आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार को सुबह दस बजे अचानक उक्त ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed