Pollution: नोएडा में स्थापित हुआ बीएचईएल हरिद्वार का पहला वायु प्रदूषण नियंत्रण टॉवर
Air Pollution Control Tower: यह एपीसी अपने धरातलीय स्तर के माध्यम से प्रदूषित हवा को खींचता है। टावर में स्थापित फिल्टर वायु के प्रदूषक तत्वों को सोख लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचईएल हरिद्वार में विकसित वायु प्रदूषण नियंत्रण टॉवर (एपीसीटी) बृहस्पतिवार को नोएडा में स्थापित हो गया। एसीपीटी से वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। शहरी क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बीएचईएल हरिद्वार ऐसे अन्य टॉवरों का निर्माण कर रहा है।
एपीसीटी का उद्घाटन केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक पंकज सिंह और बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल ने किया। बीएचईएल के कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास प्रभाग ने इसे डिजाइन और विकसित किया है।
Delhi Pollution: भाजपा ने आप पर उठाया सवाल, कहा- दिल्ली में केजरीवाल का मॉडल फ्लॉप
यह एपीसी अपने धरातलीय स्तर के माध्यम से प्रदूषित हवा को खींचता है। टावर में स्थापित फिल्टर वायु के प्रदूषक तत्वों को सोख लेते हैं। इसके बाद टावर के ऊपरी हिस्से से स्वच्छ हवा निकलती है।
Delhi Pollution: मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा जिम्मेदार
सोखे गए प्रदूषक तत्वों को समयानुसार निपटान के लिए एपीसीटी के तल पर हॉपर में एकत्र किया जाता है। बीएचईएल हरिद्वार स्थित प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान एक वर्ष तक एपीसीटी के प्रदर्शन का अध्ययन भी करेगा।
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 28 अंकों की कमी के साथ 347 रहा है। इससे एक दिन पहले यह 375 रहा था। देश में सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी दर्ज किया गया है। यहां का एक्यूआई 378 के आंकड़े के साथ सबसे अधिक रहा। इसके अलावा एनसीआर के शहरों में हिसार 365 व गाजियाबाद 360 एक्यूआई के साथ दूसरा व तीसरा क्रमश: प्रदूषित शहर रहा है। इससे एक दिन पहले जिंद 382 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में यहां का एक्यूआई 310 रहा।
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
शहर 18 नवंबर 17 नवंबर
दिल्ली- 347 375
फरीदाबाद 349 378
गाजियाबाद 360 361
ग्रेटर नोएडा 308 362
गुरुग्राम 323 344
नोएडा 336 356