Delhi Pollution: मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा जिम्मेदार
Delhi Pollution: मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रदूषण पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए पंजाब और हरियाणा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों की सरकारों ने किसानों की सुध ही नहीं ली। आज पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है।
चुनाव 2022: मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- आप की सरकार बनाइए, आपकी समस्याएं हम हल करेंगे
उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में व्यापारियों से संवाद करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इंडस्ट्री नहीं चलती। 85 प्रतिशत सर्विस सेक्टर है। वाहनों का प्रदूषण इतना नहीं होता है, जितना इन दिनों हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली ही इस प्रदूषण का मुख्य कारक है।
ऋषिकेश: प्रदूषण के काले साए ने छीनी योगनगरी की रौनक, बेहद कम हुई पर्यटकों की संख्या, तस्वीरें
कहा कि केंद्र की एक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि दिल्ली में 36 फीसदी प्रदूषण पराली के धुएं की वजह से है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है और हरियाणा और पंजाब का किसान इस वक्त सबसे ज्यादा पीड़ित है। इन राज्यों की सरकारों ने किसानों के लिए पराली की उचित व्यवस्था नहीं की है, जिसकी वजह से आज पूरा उत्तर भारत इसका खामियाजा भुगत रहा है।
अब दिल्ली मॉडल को पहाड़ चढ़ाने में जुटी आप
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गतिविधियां तेज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड के पहाड़ों तक चढ़ाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे।
आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ महीनों में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर में अपना फोकस रखा। मैदानी क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियां तेज हुईं तो अब पहाड़ में भी दिल्ली का मॉडल पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए। वह उत्तरकाशी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विशाल रोड शो भी करेंगे।
पहाड़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी पकड़ रखने का दावा करने वाली आप अब इन समस्याओं के समाधान का रास्ता लेकर पहाड़ के मुश्किल रास्तों पर रवाना हो चुकी है। पार्टी का मकसद पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पार्टी के आला नेता इस बात को भी स्वीकार कर रहे हैं कि पलायन, बेरोजगारी पर काबू पाने के लिए वह पूरे शोध के साथ एक समाधान जनता के सामने लेकर आएंगे। वहीं, स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली मॉडल पर वह मोहल्ला क्लीनिक तो नहीं लेकिन आम आदमी की पहुंच तक आसान स्वास्थ्य सुविधाएं लेकर पहुंचेंगे।
अब बढ़ेंगे आप के पहाड़ दौरे
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब आम आदमी पार्टी पहाड़ी जिलों में अपनी पकड़ बनाने और वोटरों को रिझाने की कोशिशों में जुट गई है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य तमाम बड़े नेता पर्वतीय जिलों का दौरा करेंगे।