{"_id":"4bbeb138b75cd0b60872021e10fe9191","slug":"police-stopped-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां बजनी थी शहनाई वहां पुलिस ने फूंका बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां बजनी थी शहनाई वहां पुलिस ने फूंका बिगुल
अमर उजाला, दुगड्डा
Updated Wed, 09 Oct 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन की मशक्कत के बाद क्षेत्र की नाबालिग लड़की की शादी पर रोक लगा दी है। उसकी बृहस्पतिवार को शादी होनी थी, जिसकी परिजनों ने पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
गत 18 सितंबर को एक स्थानीय निवासी ने एनजीओ को दुगड्डा ब्लाक के एक गांव में नाबालिग लड़की की जबरन शादी करवाने की शिकायत की थी। जिस पर एनजीओ और पुलिस अधिकारियों ने उसके गांव जाकर लड़की और परिजनों के बयान लिए।
विज्ञापन
बालिग होने तक इंतजार करने को कहा
जांच में जबरन शादी की बात झूठ निकली, अलबत्ता लड़की की उम्र के तमाम अभिलेख जुटाए गए। सीओ अरुणा भारती ने बताया कि लड़की की उम्र साढे़ सोलह साल है।
परिजनों को उसके बालिग होने तक इंतजार करने को कहा गया। इसी मामले में छानबीन कर रही स्वयं सेवी संस्था महिला समाख्या के पदाधिकारियों को को गत दिवस लड़की की उम्र 18 वर्ष बताई गई थी, मगर पुख्ता सबूत के अभाव में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था।
विज्ञापन
शादी पर रोक लगा दी गई
कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि परिजनों और लड़की के बयान में जबरन शादी की बात नहीं आई। नाबालिग का प्रमाण मिलते ही शादी पर रोक लगा दी गई है। पुलिस का मानना है कि शिकायत रंजिशन की गई थी। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।