फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police search campaign to arrest thief.

चोरों को पकड़ने के लिए गली-गली घूमी पुलिस

Sun, 06 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Mar 2016 10:17 PM IST
सार

एसपी सिटी की अगुवाई में चला अभियान।
पॉश कालोनियों में घूम-घूम कर करीब 32 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
police search campaign to arrest thief.
एसपी सिटी के नेतृत्व में अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

चोरों की धरपकड़ के लिए रविवार को राजधानी दून के बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। एसपी सिटी की अगुवाई में मुख्य मार्गों और पॉश कालोनियों में घूम-घूम कर करीब 32 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिनसे थाने लाकर पूछताछ की गई है। गैर राज्यों के इन युवकों में से किसी का भी सत्यापन नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


एसपी सिटी अजय सिंह ने रविवार दोपहर को बसंत विहार के अनुराग चौक पर कैंट कोतवाल अनिल जोशी, पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल, बसंत विहार एसओ अबुल कलाम, एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट को पुलिस बल के साथ बुलाकर बसंत विहार की पॉश कालोनियों में संदिग्धों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गली-मुहल्लों में पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे करीब 32 युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। काफी समय बीतने के बाद भी उनका सत्यापन नहीं हो पाया। पुलिस के सक्रिय होने के कारण हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे थाना क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान

police search campaign to arrest thief.
पुल‌िस - फोटो : demo

एसपी ने बताया कि इस तरह अन्य थानों क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग कराकर संदिग्धों की धरपकड़ की जाएगी। पूछताछ करने के साथ उनका सत्यापन भी किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्मैक में बंदी
लक्खीबाग पुलिस ने उपेन्द्र राम निवासी मद्रासी कालोनी और रणबीर निवासी त्यागी रोड को 5.49 ग्राम स्मैक और तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों नशीला पदार्थ स्कूली छात्रों को बेचते थे। उधर कोतवाली पुलिस ने अजय जायसवाल अखाड़ा को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। उसके पास से ताश के पत्ते और 2550 रुपये मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed