{"_id":"6a622793b945d1fffb0f97d7","slug":"police-nabbed-a-smuggler-with-smack-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1024996-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिस ने 26 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिस ने 26 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
Thu, 23 Jul 2026 08:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मिर्जापुर बड़ा कुंआ जिला सहारनपुर (यूपी) निवासी जाकिर को गैस गोदाम के समीप 86.31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद हुई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी है। आरोपी पर्वतीय इलाकों के युवाओं और छात्रों को स्मैक बेचता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के गैस गोदाम क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने आनन-फानन में पहुंचकर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कैराना से एक व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाया था। जिसे वह विकासनगर और डाकपत्थर क्षेत्र में आने-जाने वाले पर्वतीय युवकों, ड्राइवरों और कॉलेज छात्रों को बेच कर मुनाफा कमाना चाहता था।
कोतवाल ने बताया कि कैराना में स्मैक देने वाले आरोपी की भी तलाश की जा रही है और दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर जाकिर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -