{"_id":"33375048b9bf51dc8ab73bb38e719757","slug":"police-constable-suspended-by-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैन की नींद ने छीन ली इनकी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैन की नींद ने छीन ली इनकी नौकरी
अमर उजाला/देहरादून
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद देहरादून में लगातार लूट और डकैती की घटनाएं बढ़ रही है मगर पुलिस कर्मी चैन की नींद सो रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार देर रात जब कप्तान ने जवानों की मुस्तैदी जांचनी चाही तो 13 पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड ड्यूटी से नदारद मिला। सभी कर्मियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
दी थी चौकसी बरतने की हिदायत
दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर भर में पुलिस कर्मियों को दुरुस्त रहने और चौकसी बरतने की हिदायत दी गई थी। इसको परखने के लिए एसएसपी केवल खुराना ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
इस दौरान जोगीवाला चौक पर ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल संदीप कुमार सोता हुआ तथा आईएसबीटी पिकेट में लगाए गए मुकेश कुमार और परीक्षित कुमार वहां से गायब मिले।
इससे एसएसपी का माथा ठनका और उन्होंने सहसपुर क्षेत्र का दौरा किया। वहां थाने में निगरानी दे रहा जवान रणजीत लाल को सोता हुआ पाया। जबकि सहारनपुर चौक पर लगाई गई पिकेट से तेजपाल और अतुल कुमार गायब मिले। इसी प्रकार किशन नगर चौक पर प्रवीण और एक होमगार्ड भी मौके से गायब मिले।
लापरवाही की हद
इसके अलावा नालापानी चौकी में मनोज बिष्ट को भी सोता पाया गया। मसूरी डायवर्जन से विपिन कुमार ड्यूटी से गायब, सहसपुर थाने में श्रीकांत और हमीर खान गश्त में नहीं मिले। पटेल नगर थाने के बडोबाला चौकी के नंदलाल और कुलदीप गश्त थे।
सिपाहियों के सोते और गायब रहने पर एसएसपी हैरान रह गए। उन्होंने गायब रहने वाले सभी कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देते हुए उन्हें बुधवार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...