फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught Absconding criminal praveen dagar nine months in haridwar

9 महीने बाद हत्थे चढ़ा अपराधी प्रवीण डागर, दिल्ली में पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार

Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Police caught Absconding criminal praveen dagar nine months in haridwar

नौ महीने पहले दिल्ली में रुड़की पुलिस की अभिरक्षा से फरार होने में कामयाब रहा पांच हजार का इनामी अपराधी प्रवीण डागर उर्फ डिंपी उर्फ डेग शुक्रवार को क्राइम इंवेस्टीगेशन यूनिट(सीआईयू) रुड़की और गलौर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, राजस्थान, नई दिल्ली, गोवा में साइबर क्राइम से जुड़े 14 मुकदमे दर्ज हैं और उसे क्लोन एटीएम एवं ऑनलाइन ठगी में महारथ हासिल है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए नगद इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन


मेला नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि 30 अक्तूबर को रुड़की जेल से पुलिस गारद कैदी प्रवीण डागर पुत्र सूरजभान निवासी जडोदा कलां थाना बाबा हरिदासपुर नगर नई दिल्ली को कोर्ट में पेशी पर दौसा राजस्थान ले गई थी। राजस्थान से लौटते वक्त बाबा हरिदासनगर थाना क्षेत्र से वह फरार होने में कामयाब रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दावत उड़ा रहे थे पुलिसकर्मी, तब हुआ था फरार 

एसएसपी की माने तो आरोपी के शुक्रवार सुबह हरिद्वार आने की सूचना पर सीआईयू रुड़की और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गंगनहर पटरी से आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रवीण डागर एटीएम मशीन में गुप्त कैमरे लगाकर पासवर्ड जानकर और एटीएम स्कैन मशीन की मदद से आमजन के एटीएम स्कैन कर क्लोन एटीएम बना लेने में माहिर है। 

बेहद शातिर प्रवीण डागर जब अक्टूबर माह में फरार हुआ था, तब पुलिस के जवान उसके घर पर ही दावत उड़ा रहे थे। वह उन्हें कमरे में बंद कर फरार होने में कामयाब रहा था। तब से हरिद्वार पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी हुई थी और दिल्ली एनसीआर में पुलिस लगातार भागदौड़ में जुटी थी। बेहद शातिर प्रवीण डागर को राजस्थान की दौसा पुलिस ने दबोचा था और फिर उसे उत्तराखंड एसटीएफ बी वारंट पर रुड़की लेकर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed