फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police busy in Vip movement

'वीआईपी' कोतवाल भूल गए अपनी ड्यूटी

Wed, 06 Nov 2013 11:02 AM IST
अमर उजाला/ विकासनगर
अमर उजाला/ विकासनगर Updated Wed, 06 Nov 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
police busy in Vip movement

पुलिस प्रशासन वीआईपी मूवमेंट में इतना बिजी हो गया है कि विकासनगर में होने वाली चोरी, डकैती की वारदातों को भूल गया है।

विज्ञापन


पुलिस महकमा हल्के में ले रहा डकैती की वारदात
चाहे चोर, डकैत जनता की जीवनभर की गाढ़ी कमाई ले उड़ें या फिर लोगों की जान ही क्यों न ले लें, पुलिस को इसकी चिंता नहीं है। तभी तो कोतवाली क्षेत्र में चोरी, डकैती की बढ़ती वारदातों को पुलिस महकमा हल्के में ले रहा है।

पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन


जनता का ध्यान बंटाने के लिए विभाग ने चोरियों के चलते सालभर में दो कोतवाल हटा डाले लेकिन हकीकत ये है कि क्षेत्र में चोरी, डकैती की वारदात के बाद सोमवार देर रात नियुक्त किए गए नए कोतवाल राजीव डंडरियाल को भी प्रिंस चार्ल्स की सुरक्षा ब्रीफिंग में दून बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में 13 महीने में चोरी की 16 घटनाएं हो चुकी हैं। 20 से अधिक बाइक चोरी हो गई हैं। सोमवार को एसएसपी केवल खुराना ने कोतवाल इंस्पेक्टर जीएस दसौनी को हटाकर राजीव डंडरियाल को नियुक्त किया। मंगलवार सुबह डंडरियाल को प्रिंस चार्ल्स की सुरक्षा ब्रीफिंग के लिए दून बुला लिया गया।


चोरियों पर नहीं लग रहा अंकुश
एक तरफ डकैती के बाद कोतवाल को हटाना और फिर नवनियुक्त कोतवाल को वीआईपी ड्यूटी में बुला लेना पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि चोरियों पर अंकुश नहीं लगने के कारण ही इंस्पेक्टर वीके जेठा को महज चार माह के अंतराल में ही कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

इंस्पेक्टर जीएस दसौनी पर भी लगातार हो रही चोरियों की वारदातों की गाज गिरी। चोरियां बढ़ने से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। उधर, नवनियुक्त कोतवाल राजीव डंडरियाल ने कहा कि सोमवार को उन्होंने चार्ज लिया है। मंगलवार सुबह वे वीआईपी ड्यूटी के लिए दून जा रहे हैं। शीघ्र ही चोरियों पर वर्कआउट कर खुलासा करेंगे।

वारदातें एक नजर में
20 सितंबर 2012 - गुडरिच में रघुवीर सिंह हवलदार के घर चोरी।
28 अक्तूबर - दुर्गा विहार में जय श्री के घर चोरी।
25 नवंबर - सिंघरा कालोनी निवासी सुनील तेहरान के घर चोरी।
7 दिसंबर - डाकपत्थर में सरस्वती विहार निवासी एनसी घोष के घर चोरी।
10 दिसंबर - फतेहपुर गांव में दलीप सिंह चौधरी के घर चोरी।
12 दिसंबर - रसूलपुर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरी।
3 जनवरी 2013 - डाक्टरगंज निवासी अनिल नौटियाल की दुकान में चोरी।

7 जनवरी - रसुलपूर में एक रात में तीन घरों में चोरी।
14 फरवरी - भीमावाला में रिटायर्ड शिक्षक शत्रुघ्न के घर चोरी।
19 फरवरी - पहाड़ी गली निवासी सुनील जैन के घर चोरी।
24 फरवरी - भट्टा रोड में टेलर मास्टर की दुकान में चोरी।
31 मई - हरबर्टपुर में वार्ड 6 निवासी ध्रुव नारायण सिंह के घर चोरी।

19 जून - एटनबाग निवासी मान सिंह और जोगिंदर सिंह के घर चोरी।
31 अक्तूबर - गुरुद्वारा गली निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी के यहां चोरी।
02 नवंबर- वार्ड नौ निवासी हरजिंदर सिंह के यहां हजारों की ज्वैलरी और नकदी चोरी।
02 नवंबर- सिंगरा कालोनी निवासी डा. केवी सिंह के यहां नकदी और मोबाइल चोरी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed