{"_id":"595e6b134f1c1bb56e8b4569","slug":"police-arrested-a-man-for-car-trunk-to-airforce-trainee","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के प्रशिक्षु जवानों को रौंदने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के प्रशिक्षु जवानों को रौंदने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना के प्रशिक्षु जवानों को रौंदने वाले स्कॉर्पियो चालक को कोतवाली पुलिस ने घटना के छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने पांवटा से चंडीगढ़ और हरियाणा तक के सभी चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
बीते साल 30 दिसंबर को तेज रफ्तार वाहन ने कुंजा गांव के समीप दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु जवानों को रौंद दिया था। जिसमें पांच जवान घायल हो गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान एक प्रशिक्षु नरेश कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसे चिह्नित कर गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती था। इसके लिए पुलिस ने हरियाणा और हिमाचल के चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
इसकी मदद से स्कॉर्पियो को चिह्नित किया गया। मामले में चालक जरनेल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम किठाना थाना कैथल हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी चालक को बीते बुधवार की शाम को 4:30 बजे कोर्ट रोड हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया गया। वह मुकदमे की पैरवी करने कोर्ट आ रहा था। गिरफ्तारी में एयरफोर्स के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।